logo

दिवाली के अगले दिन झारखंड में बदला दिखा मौसम का मिजाज, ठंड ने मारी एंट्री

kohra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिवाली की अगली सुबह झारखंड में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला-बदला नजर आया। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह रांची समेत कई जिलों में कोहरा छाया दिखा। वहीं ठंडी हवाएं भी बह रही थी। मौसम विभाग के पूर्वानुसार के अनुसार आने वाले दिनों में ऊपरी सतह पर शुष्क और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इसी कारण 18 नवंबर तक आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। 


मौसम में बदलाव का ऐसा रहेगा स्वरूप
मौसम विभाग रांची की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में हवा के रुख में आए बदलाव के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। झारखंड के ऊपरी वातावरण में जहां पश्चिमी हवा आ रही है, वहीं इसकी निचली सतह पर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व की हवा आ रही है। इसमें हल्की नमी होने के कारण यहां आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान
बोकारो 30.7, चतरा 29.9, देवघर 30.5, धनबाद 28.8, गढ़वा 31.8, गिरिडीह 29.1, गोड्डा 30.1, गुमला 30.6, हजारीबाग 29.5, जामताड़ा 30.1, खूंटी 30.9, किरीबुरू 25.1, लातेहार 30.7, लोहरदगा 30.1, पाकुड़ 29.8, पलामू 32.2, रामगढ़ 31.1, साहिबगंज 29.7, सिमडेगा 30.9, पश्चिमी सिंहभूम 31.4 और रांची 29.4 डिग्री दर्ज किया गया